दमोह जिला कोर्ट में सामुदायिक भवन का लोकार्पण:जबलपुर हाईकोर्ट जस्टिस ने किया उद्घाटन, वकीलों-लोगों को बैठने की सुविधा मिलेगी

दमोह जिला कोर्ट परिसर में रविवार दोपहर एक नए सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया गया। सांसद निधि से बने इस भवन का लोकार्पण मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के जज राजेंद्र कुमार वाणी के हाथों हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद राहुल सिंह लोधी ने की। इस नए भवन के बन जाने से अब वकीलों, कोर्ट स्टाफ और काम के सिलसिले में आने वाले आम लोगों को बैठने और अन्य सुविधाओं के लिए काफी आसानी हो जाएगी। न्याय व्यवस्था को बेहतर बनाएंगी अच्छी सुविधाएं मुख्य अतिथि जस्टिस राजेंद्र कुमार वाणी ने कहा कि अगर सुविधाएं अच्छी हों, तो काम करना आसान हो जाता है और न्याय व्यवस्था भी मजबूत होती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जज और वकील दोनों ही जनता के लिए काम करते हैं, इसलिए कोर्ट में ऐसा माहौल होना चाहिए जहां हर किसी को सुविधा महसूस हो। यह नया भवन कोर्ट के कामकाज को और बेहतर बनाने में मददगार साबित होगा। वकीलों और आम जनता के काम आएगा यह भवन सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि यह भवन वकीलों और आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यहां न केवल न्यायिक चर्चाएं होंगी, बल्कि जरूरी मीटिंग्स और कार्यक्रम भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की भलाई के लिए सांसद निधि से ऐसे काम आगे भी होते रहेंगे। इस मौके पर विधायक जयंत मलैया और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत शहर के कई बड़े लोग और वकील मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *