रायसेन से गांजा बेचने भोपाल आए 2 तस्कर गिरफ्तार:​​​​​​​रेलवे पटरी के किनारे करनी थी नशे की डिलीवरी, खरीदार से पहले पहुंची पुलिस

भोपाल में रायसेन से गांजा खपाने आए दो तस्करों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम सुभाष नगर इलाके में रेलवे पटरी के किनारे नशे की खेप देने के लिए दोनों पहुंचे थे। वे खरीदार का इंतजार कर रहे थे, तभी सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस ने मौके पर दबिश दे दी। दोनों आरोपी कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके पास से 4.7 किलो गांजा जब्त किया गया है। मौके से गांजे के अलावा बैग और पैकिंग सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपए बताई जा रही है। ओडिशा से लाया गया था गांजा
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वे गांजा ओडिशा से लेकर आए थे। पहले माल को रायसेन में रखा गया था। इसके बाद भोपाल से साढ़े चार किलो गांजे का ऑर्डर मिला था। डिलीवरी देने के लिए वे मंगलवार को रायसेन से भोपाल पहुंचे थे। पुलिस को बैग से ब्राउन टेप में लिपटे दो पैकेट मिले। जब इन्हें खोलकर देखा गया, तो उनमें हरा गांजा पाया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
क्राइम ब्रांच को एक मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया था कि दो युवक बैग लेकर खड़े हैं और अवैध गांजा बेचने की तैयारी कर रहे हैं। मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार मौके पर दो संदिग्ध नजर आए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। जानिए कौन हैं दोनों आरोपी
पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम रेवाराम कुचबंदिया (26) बताया, जबकि दूसरे का नाम शंशाक (40) है। आरोपियों ने ग्राहक से मुलाकात रेलवे ट्रैक के किनारे तय की थी, ताकि भीड़भाड़ से दूर रहकर सौदा किया जा सके। सप्लायर की तलाश में पुलिस
अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से भोपाल में गांजा बेचने का काम कर रहे थे। पूछताछ में सप्लाई चेन और नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारी मिली है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जाएगा। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक जसवंत सिंह सहित क्राइम ब्रांच की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *