सीनियर आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार राय को सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों मिलने वाला है। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर देशभर से 756 अधिकारियों को इस सम्मान के चुना गया है। मध्यप्रदेश में 14 लोगों को यह सम्मान मिलना है। सम्मान के तहत यूनिफॉर्म आधारित सेवा से जुड़े अफसरों का चयन किया गया हैं। फिलहाल, आईपीएस मनोज कुमार राय खंडवा जिले में बतौर पुलिस अधीक्षक हैं। वे डीआईजी के पद पर प्रमोट हो चुके हैं। जानकार बताते हैं कि, राष्ट्रपति से मिलने वाले सराहनीय सेवा पदक के लिए सीनियरटी और उत्कृष्ट सेवा कार्य जैसे मापदंड निर्धारित किए गए हैं। यानी इस सम्मान के लिए 18 साल से अधिक की सेवा आवश्यक है, वहीं पिछले 10 साल के सर्विस रिकॉर्ड में 8 साल का रिकॉर्ड उत्कृष्ट स्तर और दो साल का उत्तम स्तर का होना होता है। इसी आधार पर एमएसएम कैटेगरी में चयन होता है। खंडवा में तीसरी बार सेवा दे रहे आईपीएस राय
आईपीएस मनोज कुमार राय खंडवा जिले में तीसरी बार सेवाएं दे रहे हैं। 1998 में वह पहली बार राज्य पुलिस सेवा के तहत बतौर सीएसपी सेवाएं दे चुके। इसके बाद 2012 में एडिशनल एसपी के पद सेवाएं दीं। आईपीएस अवॉर्ड होने के बाद अब तीसरी बार बतौर एसपी खंडवा में तैनाती हुई। खंडवा एसपी रहने के दौरान ही डीआईजी पद पर प्रमोशन मिला है। देशभर में इन कैटेगरी में दिए गए हैं पुरस्कार
केंद्रीय गृह मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, विशिष्ट सेवा के लिए कुल 101 राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) में से, 89 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 03 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को, 4 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं। इसी प्रकार, सराहनीय सेवा के लिए कुल 756 पदक (एमएसएम) में से, 664 पुलिस सेवा को, 34 अग्निशमन सेवा को, 33 सिविल डिफेंस एवं होमगार्ड सेवा को और 25 करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) को प्रदान किए गए हैं।


