भास्कर न्यूज | महासमुंद बागबाहरा रेलवे स्टेशन के बाहर एक व्यक्ति को लोहे की धारदार कत्ता लेकर लोगों डराते धमकाते गिरफ्तार किया है। 29 जनवरी को पुलिस को मुखबीर ने बताया कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन बागबाहरा में धारदार हथियार लहरा रहा है और आने जाने वालों को डरा धमका रहा है। जो पुलिस को देखकर लोहे की हथियार को फेंक कर भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस द्वारा पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम केशबा सुना (32) पिता तुलसी राम सुना निवासी न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर का रहने वाला बताया। धारदार हथियार के बारे में पूछने पर फेंकना बताया और केशबा सुना ने हथियार को फेंके गये जगह से लाकर पेश किया। तब पुलिस ने उक्त लोहे की धारदार कत्ता को जब्त किया। मामले में आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।


