संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा स्पर्धा शुरू

दुर्गूकोंदल | ग्राम चेमल में संकुल स्तरीय दो कुमार दुग्गा, शिवलाल ध्रुव, हरसिंह ध्रुव, शिव चरण निषाद, प्रभू दर्रो, राजकुमार पटेल, गोकुल राना, गंगाराम राना, जवाहिर पटेल, दिनेश आमले, प्रदीप पटेल, तामेश्वर पटेल, रामदेव त्रिशुनिया, संकुल प्रभारी शसुरेंद्र कुमार उइके सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद सदस्य पीलम नरेटी थे। अध्यक्षता ग्राम पटेल नरसिंह दुग्गा ने की। संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में 6 प्राथमिक शालाओं व 2 माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। इसमें कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स सहित अन्य खेल विधाओं का आयोजन किया जा रहा। मुख्य अतिथि नरेटी ने कहा खेलकूद प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। भाजपा मंडल महामंत्री रामचंद्र कल्लो ने कहा खेलकूद से अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता एवं संघर्ष करना सीखने को मिलता है, जो जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *