कर्मियों की सतर्कता से टला हादसा, सम्मानित

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा चक्रधरपुर रेलमंडल के अधीन बारसुआ रेल खंड के पाटासाही रेलवे स्टेशन पर ट्रैक मेंटेनर अशोक कुमार और चंदन कुमार मन्ना की सतर्कता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रात्रि गश्त के दौरान रात करीब 12 बजे दोनों ने देखा कि पाटासाही-बिमलगढ़ के बीच रेल ट्रैक पर दरार आ गई है। इसके बाद दोनों ट्रैक मैन कर्मियों ने अपने सूझबूझ से काम लेते हुए तुरंत घटना की जानकारी विभागीय अधिकारियों की दी। इस पर कार्रवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों ने इस रूट पर कुछ समय के लिए ट्रेनों की आवाजाही पर रोक लगाते हुए ट्रैक की मरम्मत करवाई। इन दोनों ट्रैक मैन की सूझबूझ से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। रेलकर्मियों की इस सतर्कता और सुरक्षा के प्रति उनके जिम्मेदारी को देखते हुए चक्रधरपुर रेल डीआरएम तरुण हुरिया ने दोनों ट्रैक मैन को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। कर्मचारी को प्रमाण-पत्र देते डीआरएम।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *