राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन

बेनूर | यातायात पुलिस ने शुक्रवार को 35 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन किया। यातायात प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि माह के दौरान परिवहन विभाग के साथ लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन भरवाया गया और लोगों को लर्निंग लाइसेंस दिए गए। समापन के मौके पर नारायणपुर एसडीओपी लोकेश बंसल द्वारा हेलमेट बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। समापन समारोह में परिवहन विभाग के अधिकारी सनत जांगड़े, कृषि महाविद्यालय के डॉ. रत्ना नशीने, यातायात विभाग के समस्त स्टॉफ एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *