ढोंडरा मतदान केंद्र का लिया जायजा

भास्कर न्यूज | सुकमा निर्वाचन कार्यों का निरीक्षण करने शुक्रवार को जिला प्रेक्षक अश्वनी देवांगन नगर पंचायत दोरनापाल पहुंचे। उन्होंने नगरीय निकाय निर्वाचन में नाम निर्देशन पत्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को निर्देश दिए। इसके पश्चात प्रेक्षक ने पंचायत चुनाव के लिए जनपद पंचायत कोंटा का निरीक्षण किया और मतपेटियों का अवलोकन कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कोंटा ब्लाक के मतदान केंद्र ढोंडरा का निरीक्षण किया और मतदान केंद्र में मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *