दंतेवाड़ा | बारसूर थाना क्षेत्र के हांदावाड़ा के बेड़मा के जंगल में बांस लेने गए ग्रामीण पर फिर से भालू ने हमला किया। उसने पेड़ पर चढ़कर जान तो बचा ली पर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। क्षेत्र में हफ्ते भर में यह दूसरी घटना है, जिसकी वजह से ग्रामीणों में इसको लेकर काफी दहशत है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग रोज जंगलों में लकड़ी लेने और वनोपज संग्रहण करने जाते हैं। वन विभाग मुनादी करा रहा न ही भालू वाले क्षेत्र में जाने पर प्रतिबंध लगा रहा हांदावाड़ा क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक भी जलप्रपात देखने रोज पहुंचते हैं, साथ ही ग्रामीण भी जंगलों में बांस और दूसरे वनोपज संग्रहण के लिए जाते हैं। इस क्षेत्र में भालू लगातार ग्रामीणों पर हमला कर रहे हैं, वन विभाग को यह तक नहीं मालूम है कि किस क्षेत्र में कितने भालू और दूसरे जंगली जानवर हैं, न ही विभाग गांवों में कोई मुनादी करवा रहा है। जिस क्षेत्र में भालू ज्यादा तादाद में हैं वहां जाने पर भी कोई प्रतिबंध अब तक विभाग नहीं लगा पाया है।


