भास्कर न्यूज | सुकमा आईईडी प्लांट करने वाले एक नक्सली को सुकमा पुलिस ने पोलापल्ली थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा दो स्थाई वारंट जारी हैं। नक्सली को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोरनापाल-जगरगुण्डा मार्ग में गोरगुण्डा-पोलमपल्ली के मध्य डब्ल्यू िब्रज के पास नक्सलियों ने 1 नग 5 किलो का आईईडी प्लांट किया था, जिसे बरामद कर नष्ट कर दिया था। इस घटना की जांच के दौरान पोलमपल्ली थाने से निरीक्षक बीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में जवान नक्सलियों की तलाश में अरलमपल्ली व आसपास रवाना हुए। अभियान के दौरान आरलमपल्ली जाने वाले रोड जंगल नाले के पास 1 संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर जंगल की ओर भाग रहे थे। पूछताछ करने पर अपना नाम मड़कम सुक्का बताया और आईईडी लगाना बताया। आरोपी के कब्जे से आईईडी में उपयोग होने वाले विस्फोटक, जिनमें 2 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2 नग जिलेटिन रॉड, 5 मीटर कोर्डेक्स वायर, 5 मीटर बिजली वायर बरामद किया।


