नौकरी पेशा लोगों को राहत मिलेगी

महासमुंद| भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने वित्त मंत्री के पेश बजट को विकसित भारत के संकल्पों को सिद्ध करने वाला बताया है। साहू ने कहा कि यह कल्याणकारी, सर्वस्पर्शी और समावेशी बजट देश के गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति के समग्र विकास के साथ स्टार्टअप्स, इनोवेशन तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों को समाहित करते हुए, अंत्योदय की भावना और नवोन्मेष की नव-दृष्टि से परिपूर्ण है। जिलाध्यक्ष साहू ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक देश को विकसित भारत का सपना बनाने के लक्ष्य की झलक दिखती है। बजट में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की झलक दिख रही है। आयकर में मिली छूट से नौकरी पेशा खासकर थर्ड और फोर्थ ग्रेड के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा छोटे-मोटे उद्यमियों को भी राहत देने का काम किया गया है। इस बजट में समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बजट युवाओं, गरीबों, किसानों, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास को बढ़ावा देने वाला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *