खरीदी बंद, 17 के बाद धान बेचने वालों का भुगतान नहीं

देवरबीजा।क्षेत्र के विभिन्न केन्द्रों में धान की खरीदी पूरी कर ली गई है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा देवरबीजा अंतर्गत सात धान खरीदी केंद्र में 6 हजार 596 किसान से 11 लाख 74 हजार 486 कट्टा धान खरीदी की गई है। इसमें मिलर व संग्रहण केंद्र द्वारा 5 लाख 86 हजार 303 का परिवहन हुआ है। समितियों में 5 लाख 88 हजार 183 कट्टा धान स्टेट लगा हुआ है। धान परिवहन में देरी के कारण समिति के लोग परेशान हैं। 17 जनवरी के बाद से धान खरीदी की राशि बैंक में नहीं आई हैं। इससे किसानों में लेनदेन करने दिक्कत हो रही हैं। पूर्व में धान बेचने के 72 घंटे के भीतर राशि आ जाती थी। किसानों ने सरकार से जल्द से जल्द राशि भुगतान करने की मांग की है। देवरबीजा. क्षेत्र की समिति में धान का परिवहन नहीं हो रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *