ओंकारेश्वर में दर्शन के दौरान ओडिशा के श्रद्धालु की मौत:लंबी कतार में खड़े-खड़े बढ़ा ब्लड प्रेशर और गिर पड़े

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शनिवार शाम दर्शन के लिए लगी लंबी कतार में खड़े एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ओडिशा निवासी बुबुल (40) के रूप में हुई है। लंबे समय तक लाइन में खड़े रहने के दौरान अचानक उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे वे बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बुबुल एक निजी कंपनी में जॉब करते थे। दोस्तों के साथ पहले उज्जैन गए। वहां महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद ओंकारेश्वर पहुंचे। वे जेपी चौक से मंदिर की ओर जाने वाली दर्शन कतार में खड़े थे। मंदिर परिसर के बाहर नर्मदा किनारे भीड़ नियंत्रण के लिए बनाए गए जिग-जैग मार्ग में अचानक उन्हें चक्कर आ गया। दोस्तों ने उन्हें तुरंत मंदिर परिसर स्थित क्लिनिक में दिखाया। हालत गंभीर होने पर वहां से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। दोस्तों ने पोस्टमॉर्टम कराने से किया इनकार
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, बुबुल को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों ने शव को मर्च्युरी में रखकर पोस्टमॉर्टम की तैयारी की, लेकिन मृतक के दोस्तों ने लिखित में पोस्टमॉर्टम न कराने की सहमति दी। उन्होंने बताया कि मौत ब्लड प्रेशर बढ़ने और घबराहट के कारण हुई है। रविवार को दोस्त शव को इंदौर से फ्लाइट के जरिए ओडिशा ले गए। देखिए तस्वीरें नर्मदा जयंती पर उमड़ी भारी भीड़, मोरटक्का तक जाम
इधर रविवार को नर्मदा जयंती और वीकेंड के चलते ओंकारेश्वर में भारी भीड़ देखने को मिली। दोपहर 12 बजे तक करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच चुके थे। सुबह ग्राम कोठी तक जाम की स्थिति बनी, जो दोपहर तक मोरटक्का तक पहुंच गई। जाम के कारण ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी राव पुष्पेंद्र सिंह भी रास्ते में फंस गए और दोपहर तक मंदिर नहीं पहुंच सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *