चंदनकियारी | चंदनकियारी समेत अन्य जगहों पर सोमवार को बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा होगी। इसको लेकर चंदनकियारी में मूर्तिकार प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में लगा है। पूजा को लेकर चंदनकियारी और आसपास के गांवों में उत्साह है। जो हर साल की तरह इस बार भी देखने को मिल रहा है। वहीं फल, प्रसाद एवं माला की दुकानें भी सजने लगी है। चंदनकियारी समेत आसपास के गांवों में सरस्वती पूजा का आयोजन लगभग 500 से ज्यादा स्थानों पर होता है। जो इस पूजा के महत्व और वहां की धार्मिक उत्सव संस्कृति को दर्शाता है। मूर्तियों की कीमत 500 रुपये से लेकर 15 हजार रुपए तक है। चंदनकियारी में निर्मित मूर्ति की मांग धनबाद, बोकारो के अलावा पश्चिम बंगाल तक है। यहां की कलाकारी हर किसी को भाता है। सिटी रिपोर्टर | बोकारो बसंत पंचमी पर सोमवार को मां सरस्वती की पूजा होगी। इसको लेकर जिले भर में तैयारी पूरी कर ली गई है। पूजा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य भी लगभग पूर्ण हो गए हैं। पूजा की तैयारी को लेकर विद्यार्थियों में अधिक उत्साह है। वे पूजा के लिए खरीदारी भी लगभग पूरा हो चुके है। पूजा को लेकर जिला मुख्यालय पूरी तरह मां की भक्ति में सराबोर हो रहा है। सभी लोग मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर अपने-अपने पंडाल में व स्कूल में विद्यार्थी ले जाते हुए देखे गए। मां सरस्वती प्रतिमा की खरीदारी को लेकर स्कूली बच्चे व छात्र-छात्राओं में काफी उत्सुकता है। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सरस्वती पूजा को लेकर उत्साह है। छोटे-बड़े पूजा पंडाल का निर्माण कर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी में लगे हुए हैं। दूसरी ओर मूर्तिकार मां शारदे की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में लगे हैं। बाजारों में पूजा को लेकर फलों और पूजा सामग्री की खरीदारी की जा रही है। गाजर, शकरकंद, मिश्रीकन, बैर, केला, सेव आदि फल आम दिनों की तुलना में अधिक कीमत पर बिक रही है।


