पालड़ी एम में आशापुरा माताजी का 12वां वार्षिकोत्सव:गोंगतर चौहान परिवार ने धूमधाम से मेले का आयोजन किया

शिवगंज उपखंड के पालड़ी एम गांव में आशापुरा माताजी का 12वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हर साल की तरह इस वर्ष भी मेले का आयोजन किया गया, जिसमें गांव और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस वर्ष मेले का आयोजन गोंगतर चौहान परिवार द्वारा किया गया। समाजसेवी वागाराम कुम्हार ने बताया कि मां आशापुरा माताजी की पूजा-अर्चना कर प्रसादी का भोग लगाया गया। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गायक कलाकार ललित भाई संत और पार्टी धनापुरा पूजा जोकसन ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भक्तों ने माताजी के भजनों पर नृत्य किया, और डांसर पिंकी ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कई साधु-संतों की उपस्थिति रही, जिनमें महंत शेर गिरी महाराज, गुरुदेव बद्री दास महाराज (पालड़ी एम) और संत साध्वी सिद्ध महाराज प्रमुख थे। सुबह गोंगतर चौहान परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान सोनाणा खेतलाजी के भक्त राज भरत भाई, भक्त राज प्रवीण भाई, बूटा राम कुम्हार, मूलाराम कुम्हार, पूनाराम, नरसाराम, रामलाल, गोविंद कुम्हार, कलाराम कुम्हार, छगन लाल, बदाराम, हिम्मत राम, अन्नाराम, रमेश और लादूराम सहित कई श्रद्धालु सपरिवार मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *