बिश्रामपुर | नगर के हृदय स्थल बस स्टैंड स्थित श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में वार्षिकोत्सव 2 फरवरी से शुरू होगा। पुजारी भोले महराज ने बताया मंदिर समिति सुबह 9 बजे से अखंड रामायण का पाठ करेगी। 3 को मंदिर में वार्षिकोत्सव होगा। बसंत पंचमी के दिन सुबह 8 बजे से सहस्रार्चन पूजन व अभिषेक होगा। दोपहर 12 बजे से हवन पूजन व अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। इसके बाद विशाल भंडारा होगा।


