गणतंत्र दिवस पर जिला प्रभारी मंत्री करेंगे झंडारोहण:राजेश पायलट स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह, 34 प्रतिभाओं का होगा सम्मान

दौसा में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजेश पायलट स्टेडियम में मनाया जाएगा। मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में 34 प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं पूर्व संध्या पूर्व संध्या पर सरकारी ऑफिसों की सजावट की गई है। एडीएम अरविंद शर्मा ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजकर 5 मिनट पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद 9.10 बजे परेड का निरीक्षण और 9.20 बजे मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 9.35 बजे एडीएम द्वारा राज्यपाल के संदेश का पठन, 9.55 बजे शहीद वीरांगनाओं का सम्मान एवं 10 बजे व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। इसी प्रकार 10.15 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन, 10.25 बजे प्रशस्ति-पत्र वितरण, 10.35 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 11.15 बजे झांकियों का प्रदर्शन एवं सुबह 11.25 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। सभी ऑफिसों पर 8 बजे ध्वजारोहण एडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्टर निवास पर सुबह 8 बजे तथा कलक्ट्रेट ऑफिस भवन पर 8.30 बजे जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की ओर से ध्वजारोहण किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों एवं शिक्षण संस्थाओं पर संबंधित कार्यालय अध्यक्षों की ओर से निर्धारित समय सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तर पर इन प्रतिभाओं का होगा सम्मान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *