गणतंत्र दिवस पर 23 जिलों में मंत्री करेंगे ध्वजारोहण:17 जिलों में कलेक्टर फहराएंगे तिरंगा, जानिए- किस जिले में कौन मंत्री को मिली जिम्मेदारी

गणतंत्र दिवस पर 23 जिलों में मंत्री और 1 में मुख्य सचेतक जिला स्तरीय समारोहों में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य सरकार ने मंत्रियों को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोहों में ध्वजारोहण के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। 17 जिलों में कलेक्टरों को ध्वजारोहण की जिम्मेदारी दी गई है। 19 मंत्री अपने गृह जिलों में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे। डिप्टी सीएम दीया कुमारी कोटपूतली-बहरोड़ और प्रेम चंद बैरवा भीलवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग जालौर में ध्वजारोहण करेंगे। इन जिलों में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर करेंगे ध्वजारोहण बारां, झालावाड़, बालोतरा, भरतपुर , बूंदी, चूरू, धौलपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर , हनुमानगढ़,जयपुर ,जैसलमेर, झुंझुनू, करौली,राजसमंद, सलूंबर, खैरथल—तिजारा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *