गुजरात में 7 राजस्थानियों की मौत का VIDEO:डिवाइडर पार कर ट्रक ने इनोवा को मारी थी टक्कर; ड्राइवर का वॉयस मैसेज आया सामने

गुजरात में 24 जनवरी को सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत का वीडियो सामने आया है। पालनपुर-आबू हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ओवरटेक करते समय टैंकर से टकरा गया था। इसके बाद बेकाबू होकर डिवाइडर के दूसरी तरफ जाकर इनोवा गाड़ी से टकरा गया था। इनोवा गाड़ी के ड्राइवर का हादसे से पहले का एक वॉयस मैसेज भी सामने आया है, जो उन्होंने एक वॉट्सऐप ग्रुप में डाला था। इसमें उन्होंने कहा था- मेरी गाड़ी दोपहर 2 बजे तक अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन पर खाली हो जाएगी, जिसे फालना की तरफ जाना हो वो बता देना। अहमदाबाद से सवारियां लेकर लौट रहे थे राजस्थान
दरअसल, पाली के फालना के रहने वाले प्रकाश कलावंत 24 जनवरी को सुबह अपनी इनोवा गाड़ी में सवारियां लेकर संकेश्वर (गुजरात) के लिए निकले थे। संकेश्वर के बाद उन्होंने यात्रियों को अहमदाबाद एयरपोर्ट छोड़ा था। इसके बाद अहमदाबाद से ही सवारियां लेकर राजस्थान लौट रहे थे। गुजरात के बनासकांठा जिले में इकबालगढ़ के पास हाईवे पर डिवाइडर पार कर आए ट्रक ने इनोवा को टक्कर मार दी थी और पलट गया था। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3 लोग घायल हो गए थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। पाली और सिरोही जिले के रहने वाले थे सभी मृतक
मृतकों की पहचान ड्राइवर प्रकाश कलावंत (36) पुत्र वागाराम निवासी फालना (पाली), रहीगा राम पुत्र मोहनलाल निवासी पाली, मोहम्मद हुसैन, जिन्नत पत्नी मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद शरीफ निवासी छावनी गांव, शिवगंज (सिरोही), दीपक सिंह निवासी आबूरोड (सिरोही) और महेंद्र भाई पुत्र शंकरलाल रावल निवासी वाटेरा, पिंडवाड़ा (सिरोही) के रूप में हुई। प्रकाश की पत्नी सरकारी स्कूल में टीचर
हादसे में मरने वाले ड्राइवर प्रकाश कलावंत की पत्नी अरुणा सरकारी टीचर हैं। वह फालना से 4 किलोमीटर दूर श्रीशैल गांव में पोस्टेड हैं। प्रकाश के 7 साल की एक बेटी है। प्रकाश पिछले करीब 5 सालों से टैक्सी चलाने का काम कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे प्रकाश का शव फालना पहुंचा था। उनके बड़े भाई अमृत पुणे (महाराष्ट्र) में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं, जो रविवार शाम करीब 7.45 बजे फालना पहुंचे। अमृत सीधे श्मशान घाट गए, जहां प्रकाश का अंतिम संस्कार किया गया। इनोवा के उड़ गए थे परखच्चे, देखिए तस्वीरें… इस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… गुजरात में भीषण सड़क हादसे में 7 राजस्थानियों की मौत:डिवाइडर तोड़कर इनोवा पर पलटा ट्रक; गाड़ी के उड़े परखच्चे, अंदर फंसे शव गुजरात के बनासकांठा जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसे में राजस्थान के 7 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने इनोवा कार को टक्कर मार दी और पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा के परखच्चे उड़ गए। पूरी खबर पढ़ें:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *