फरवरी का मौसम:पहले हफ्ते मावठ, तापमान लुढ़केगा; 15 के बाद दिन-रात का पारा चढ़ेगा, गर्मी सताएगी

जनवरी में पारा सामान्य से ऊपर रहने के बाद फरवरी में भी माैसम में उतार-चढ़ाव का दाैर जारी रहेगा। अगले एक-दाे दिन तापमान सामान्य रहेगा और फिर हल्की मावठ के आसार हैं। माैसम विभाग के पुर्वानुमान के अनुसार पहले हफ्ते में सक्रिय पश्चिमी विक्षाेभ से राजधानी में हल्की बारिश रहेगी, इसके के बाद मावठ के आसार कम हैं। न्यूनतम तापमान पहले तीन हफ्ते सामान्य रहेगा। अधिकतम पारे में दूसरे हफ्ते के बाद बढ़ाेतरी हाेने से गर्मी पड़ने लगेगी। दिन में तेज धूप का असर रहेगा। फरवरी महीने में दस साल में 5 बार दिन का पारा 33 डिग्री के पार गया है। सर्वाधिक तापमान 2018 में 33.8 डिग्री रिकाॅर्ड हुआ था। पहला हफ्ता- पश्चिमी विक्षाेभ एक्टिव हाेने से 3-4 फरवरी काे हल्की बारिश के आसार हैं। इससे पारे में हल्की गिरावट की संभावना है। रात का पारा 10 से 11 डिग्री और दिन का 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। दूसरा हफ्ता- पश्चिमी विक्षाेभ का असर खत्म हाे जाएगा। सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी। अधिकतम पारा 22 से 25 और न्यूनतम 12 से 15 डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। नया सिस्टम एक्टिव हाेने के आसार नहीं हैं। तीसरा हफ्ता- माैसम पूरी तरह साफ रहेगा। अधिकतम पारे में धीरे-धीरे बढ़ाेतरी शुरू हाे जाएगी। पारा 27 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धूप और पश्चिमी हवा एक्टिव हाेने दिन में गर्मी रहेगी। न्यूनतम पारा 15 से 18 डिग्री के बीच का अनुमान है।
चाैथा हफ्ता- दिन-रात का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री अधिक रहेगा। आखिरी हफ्ते में 30 डिग्री से ऊपर जा सकता है। वहीं न्यूनतम पारा 20 डिग्री के करीब रहेगा। माैसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हवाओं का प्रभाव रहने से गर्मी का अहसास हाेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *