टोंक में फिर बदला मौसम:कोहरा छाया, शीतलहर से लोगों की दिनचर्या हुई प्रभावित

टोंक में बार फिर रविवार को मौसम बदल गया। करीब 10 दिन बाद आज सुबह फिर से धुंध और कोहरा छाया। साथ ही शीतलहर भी चल रही है। इससे लोगों को दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ख़ासकर के वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उधर एक बार फिर मौसम बदलने से गलन और सर्दी का असर बढ़ गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार बन गए है। ऐसे में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान में ज्यादा फर्क नहीं आया है। वह पिछले 24 घंटे की तरह 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अब मौसम बदलने से आने वाले समय में न्यूनतम तापमान के भी गिरने के आसार है। दस दिन से सामान्य बना हुआ मौसम
टोंक जिले में करीब 10 दिन मौसम सामान्य बना हुआ था। अधिकतम तापमान एवरेज 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। सूर्य भी दिन के समय निकला रहता था। ऐसे में लोगों को सर्दी, कोहरे और शीतलहर से काफी राहत मिली हुई थी, लेकिन रविवार सुबह मौसम बदल गया। लोगों को उठते ही धुंध और कोहरा छाया नजर आया। शीतलहर भी चली। इसके चलते लोग घरों से कम ही निकले। कई जगह अलाव भी जलाए। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में भी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद‌ फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। अभी जिले में बारिश तो नहीं हुई लेकिन यकायक मौसम बदल गया और लोग सर्दी और शीतलहर के असर से गुजर रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *