प्रदेशभर में आज राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन सर्विसेज प्री एग्जाम आयोजित करवाया जा रहा है। सीकर जिले में भी 79 परीक्षा केंद्र पर यह परीक्षा आयोजित हो रही है। जिले के इन परीक्षा केंद्र पर 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी रजिस्टर्ड है। परीक्षा के लिए सीकर में 59 और नीमकाथाना में 20 केंद्र बनाए गए हैं। आज सुबह 10 से 11 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश दिया गया। गेट बंद होने के पहले परीक्षार्थी दौड़ते हुए केंद्र तक पहुंचते नजर आए। सीकर में एसके स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में पिपराली निवासी अरविंद व्हीलचेयर पर पेपर देने के लिए पहुंचा। उसके पिता बलबीर उसे परीक्षा दिलवाने के लिए लेकर आए। अरविंद के पिता ने बताया कि इसके पहले अरविंद SI, रेलवे जोन अधिकारी सहित कई परीक्षाओं में पास हो चुका है लेकिन खराब स्वास्थ्य हालत के वह नौकरी ज्वाइन नहीं कर सका। अरविंद के शरीर के पेट का नीचे का हिस्सा काफी काम काम करता है। सीकर के एसके स्कूल और एसके गर्ल्स कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र को लेकर परीक्षार्थियों में काफी असमंजस रहा। जिनका परीक्षा केंद्र स्कूल में था। उनमें कई कॉलेज की तरफ चले गए। वहीं कॉलेज के केंद्र वाले स्कूल की तरफ आ गए।


