करौली में ओस की बूंदें गिरने से बढ़ी ठंड:घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, विजिबिलिटी 30 मीटर से कम

करौली जिला मुख्यालय और आस पास के क्षेत्रों में रविवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया। कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता 30 मीटर से भी कम हो गई, जिससे वाहन ड्राइवरों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम में अचानक आए इस बदलाव से क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के साथ गिरती ओस और ठंडी हवाओं ने सर्दी का एहसास और बढ़ा दिया। शनिवार को जहां दिन भर तेज धूप खिली रही, वहीं रविवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली और देखते ही देखते कोहरा छा गया। कुछ ही देर में कोहरा इतना घना हो गया कि कई जगहों पर दृश्यता मात्र 20 से 30 मीटर तक ही सीमित रह गई। पिछले कुछ दिनों से दिन के समय तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि हुई थी और सर्दी का प्रकोप कम हुआ था, लेकिन रविवार को मौसम में आए इस बदलाव ने एक बार फिर सर्दी को बढ़ा दिया। छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश लोग देर तक अपने घरों में ही रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *