सीकर के सदर थाना इलाके में खेत से ग्वार और दवाई डालने की मशीन चोरी होने का मामला सामने आया है। खेत में बने मकान के ताले तोड़कर यह चोरी की गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के किरडोली गांव निवासी मोहम्मद शोएब ने सदर थाने में रिपोर्ट देकर बताया है कि उनके खेत में मकान बने हुए हैं। उन मकानों में ग्वार के कट्टे और दवाई छिड़कने की मशीन रखी हुई थी। चोरों ने मकान के ताले तोड़कर 16 ग्वार के कट्टे और दवाई छिड़कने की मशीन को चुरा लिया। सुबह जब शोएब के पिता खेत संभालने के लिए गए तो उन्होंने देखा कि जगह-जगह ग्वार बिखरा हुआ है और कमरों के ताले टूटे हुए हैं। अब सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ सीकर के दादिया थाना इलाके में वायर चोरी का मामला सामने आया है। शैतान सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी कंपनी का कंस्ट्रक्शन वर्क अजीतपुरा में चल रहा है। यहां रात के समय गार्ड भी ड्यूटी पर थे। हालांकि यहां ज्यादातर अंधेरा रहता है। यहां से वायर चोरी हो गया। जिसका पता सुबह चला। वायर की चोरी होने से कंपनी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।


