जशपुर पुलिस ने 14 गौवंशों को तस्करों से मुक्त कराया है। ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस ने गोठान जंगल में ये कार्रवाई की है। इस दौरान 2 तस्कर भी पकड़ाए, जबकि दो अन्य फरार हो गए। SP शशि मोहन सिंह के मुताबिक, पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते तस्करों ने अपनी योजना में बदलाव किया है। पहले जहां वे वाहनों से गौवंश की तस्करी करते थे, अब जंगल के रास्ते पैदल चलकर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। गौवंशों को बूचड़खाने ले जा रहे थे आरोपी आरोपी इन गौवंशों को जंगल के रास्ते होकर झारखंड के बूचड़खाने में ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 (कृषि पशुओं के साथ जुड़े अपराधों के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल लोदाम थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चराईडांड़ के गोठान जंगल से आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लोदाम थाना क्षेत्र के सांईटांगरटोली निवासी बल्लीबुल हक उर्फ उल्लाह (29) और सलीम खान (35) के रूप में हुई है। 750 से अधिक गौवंशों को तस्करों को छुड़ाया बता दें कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने अब तक 750 से अधिक गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। पुलिस की यह कार्रवाई गौ तस्करी के खिलाफ निरंतर जारी है।


