विवाहिता के साथ दुष्कर्म,आरोपी को जेल

डुमरी | क्षेत्र में 12 वर्षीय नाबालिग आदिम जनजाति की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश और दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार पीड़िता सरस्वती पूजा के अवसर पर मूर्ति विसर्जन देखने गई थी। इसी दौरान पांच युवक उसे जबरन झाड़ी की ओर ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और किसी को भी इस बारे में बताने से मना किया। डर और सदमे में डूबी बच्ची आई और उसने हिम्मत जुटाकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत डुमरी थाना में इसकी सूचना दी। प्रशासन को जानकारी के बाद मामले की छानबीन की जा रही है। लोहरदगा |दुर्गाबाड़ी परिसर, लोहरदगा में सांसद निधि से बनने वाले शेड निर्माण कार्य की आधारशिला सांसद सुखदेव भगत ने रखी। दुर्गाबाड़ी समिति के सदस्यों ने शेड निर्माण के लिए सांसद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सांसद सुखदेव भगत सभी वर्गों का समान रूप से ख्याल रखते हैं। कार्यक्रम में विजय गोपाल दत्ता, कुमदे रंजन दत्ता, रथींद्रनाथ राय, वासुदेव दत्ता, मलय दत्ता, सुदेव दत्ता, तन्मय दत्ता, निमाय चंद्र दास, दीनबंधु डे, रंजीत डे, मनोज डे, सार्थक डे, मानिक चंद्र दास, मिठू दास, सौरयदीप दत्ता, ओमकार दत्ता, शुभम, कृष्णा, देवेंद्र नाथ भादुड़ी, सुमित डे, राज डे, रितेश दत्ता, सुबोध मल्लिक, अजीत डे सहित आलोक कुमार साहू एवं साजिद अहमद चंगु मुख्य रूप से उपस्थित थे। गुमला | कुटमा में विवाहिता महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में प्रेमचंद्र लकड़ा को गुमला पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी प्रेमचंद्र का पीड़िता के घर आना-जाना था और वह उसके पति का परिचित भी था। शनिवार को पीड़िता के बच्चे का जन्मदिन होने के कारण घर में बर्थडे पार्टी आयोजित की गई थी, जिसमें प्रेमचंद्र भी शामिल हुआ था। देर रात होने के कारण वह पीड़िता के घर ही रुक गया। रविवार की सुबह मौका पाकर उसने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। घटना के बाद पीड़िता ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर प्रेमचंद्र को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *