शास्त्री नगर में गंदा पानी सड़क पर आने से महामारी का डर सता रहा

भास्कर न्यूज | गुमला शहर के सबसे बड़े सदर अस्पताल गुमला जहां से वेस्ट पानी शास्त्री नगर के सड़क पर निकल रही है। जिससे पास-पड़ौस में रहने वाले लोगो को महामारी फैलने की चिंता सता रही है। अस्पताल प्रबंधक को इस पर कोई विशेष ध्यान नही है। जिसके वजह से कई लोगो को बीमारियों का शिकार होने पर मजबूर होना पड़ेगा। यह तस्वीर सदर अस्पताल के पीछे का है, अस्पताल से निकल रहे गंदा पानी का जमाव शास्त्री नगर में हो रहा है। पीछे रहने वाले सुजीत राम, वीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत सदर अस्पताल में जाकर किया गया है। परंतु अब तक इस पर कोई पहल नही किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *