जामताड़ा |राष्ट्रीय जनता दल की जामताड़ा जिला इकाई की ओर से रविवार को जिला स्तरीय पार्टी विस्तार कार्यक्रम का किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने किया। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक ढांचे को विस्तार देते हुए कई नई नियुक्तियां की गईं। राजद महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष के रूप में अर्चना कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि राजद पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर जयराम प्रसाद सिंह की नियुक्ति की गई। वहीं सदर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में योगेंद्र राय को संगठन में अहम भूमिका दी गई।


