श्रीश्याम बाबा का सजा दरबार, झूमे भक्त

रामगढ़ | श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से नवम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव मनाया गया। रविवार की रात्रि में गोला रोड के मारवाड़ी धर्मशाल में श्रीश्याम बाबा का दरबार सजाया गया। यहां,श्रीश्याम बाबा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। यहां,पुजारी ने सर्वप्रथम श्रीगणेश पूजन की कराई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाबा का ज्योत जागृत किया गया। बाबा श्री श्याम को 501 महाभोग प्रसाद का भोग लगाया गया। दरबार में भजन गायक कमल बगड़िया ने श्रीश्याम चौरासी पेश कर बाबा का गुणगान किया। श्री श्याम परिवार तुलसी धाम संस्था कोलकाता के 15 सदस्य दल और श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार हजारीबाग के सदस्यों ने भजनों से बाबा श्री श्याम रिझाया। इनके बाद रांची के पवन शर्मा, मदन सोनी व किशन गोयल ने भजनों से बाबा दरबार में अरदास लगाई। जबकि, कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक माही गर्ग व राहुल शर्मा ने भजनों से हाजिरी लगाई और श्याम भक्तों को झूमाया। जयपुर के भजन गायक महेश परमार ने मीठे भजनों से सभी श्याम प्रेमियों को भाव विभोर कर दिया। प्रातः महा आरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव समापन हुआ। श्री मारवाड़ी सतनारायण मंदिर, धर्मशाला संस्था, श्री मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट व श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट ने महोत्सव में योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *