दुमका | राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में उपायुक्त आवास कार्यालय परिसर में धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय पदाधिकारियों, बूथ लेवल ऑफिसरों कंप्यूटर ऑपरेटरों और नए मतदाताओं ने सामूहिक रूप से मतदाता प्रतिज्ञा ली, जो लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक बनी।। विशेष रूप से बीएलओ को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची को अपडेट रखें, नए योग्य मतदाताओं का नाम जोड़ें और मतदाताओं को जागरूक बनाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करें।कार्यक्रम की खासियत रही उत्कृष्ट बीएलओ, कर्मियों और नए मतदाताओं को सम्मानित करना, जिससे उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना।


