बीजापुर| सीआरपीएफ की 214वीं बटालियन के दुगोली स्थित मुख्यालय में शुक्रवार को वंदे मातरम् गीत का सामूहिक गायन किया गया। इस दौरान कमांडेंट केडी जोशी ने स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों के साथ राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता व अखंडता का संदेश दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमांडेंट जोशी ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की धड़कन है। यह सैनिकों की वीरता और आत्मनिर्भर भारत के विजन को नई ऊर्जा देता है।


