बीजापुर| जिला प्रशासन और निर्वाचन कार्यालय ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (समर्थ) एजुकेशन सिटी में कार्यक्रम आयोजित किया। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।अपने उद्बोधन में कलेक्टर ने युवाओं से 18 वर्ष पूरे होते ही वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष और जागरूक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की आधारशिला है। हर नागरिक की भागीदारी इसे और सशक्त बनाती है।


