कोंडागांव| भारत स्काउट एंड गाइड से संबंध शालाओं में बसंत उत्सव एवं पराक्रम दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में शासकीय प्राथमिक शाला मुरारीपारा बड़ेबेंदरी में एडवांस कब मास्टर पवन कुमार साहू, संतोषी पटेल, इशिता भंडारी के नेतृत्व में कब–बुलबुल टीम ने विद्या की देवी सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर बसंत उत्सव कार्यक्रम एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर पराक्रम दिवस कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मानकू राम कश्यप शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उच्च प्राथमिक शाला मुरारी पारा बड़े बेंदरी के प्रधानाध्यापक बीआर तुरकर, शिक्षिका संतोषी पटेल, इशिता भंडारी, परमानंद पटेल, उमा बिहारी नागेश एवं कब–बुलबुल टीम के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में सरस्वती माता एवं महान क्रांतिकारी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। अतिथि एवं कब–बुलबुल टीम के छात्र-छात्राओं ने सुभाष चंद्र बोस को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


