कोरबा| रविवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला बासीन के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान विद्यालय के प्रधान पाठक नोहर चन्द्रा ने बताया कि ग्राम पंचायत बासीन बीएलओ सूर्य प्रकाश सिंह ठाकुर, जो कि प्राथमिक शाला में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं, उनके नेतृत्व में विद्यालय के भारत स्काउट गाइड कब-बुलबुल छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से सभी वोटरों को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की गई।


