मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई

सुकमा| लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने और नागरिकों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सुकमा जिले में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर ने सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर ने 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को मतदाता शपथ दिलाई और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *