सुकमा| गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम मिनी स्टेडियम सुकमा में आयोजित होगा, जहां केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे। , मुख्य अतिथि सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे।


