रात में ठंड तो दिन में गर्मी अगले दो दिन चढ़ेगा पारा

कोरबा | जिले में मौसम शुष्क बना हुआ है। रात में हल्की ठंड लग रही है और दिन में गर्मी लगने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन में तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा और ठंड कम होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के करीब रहा। मैदानी क्षेत्रों में रात के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहर में हल्की ठंड है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री के बीच पहुंच सकता है। इससे ठंड से राहत मिलेगी। दूसरी और मंगलवार से बदली छाने की संभावना है। फिलहाल हल्के बादल छाने से भी दिन में गर्मी लग रही है। अभी मौसम में अधिक बदलाव होने के आसार नहीं हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *