भास्कर न्यूज | कोरबा जिले में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी सरकारी भवनों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है, जो रात के समय आकर्षक दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं। एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर थाना-चौकी भी सजाए गए हैं, जिसमें सर्वाधिक साज-सज्जा शहर के नजदीक सर्वमंगला पुलिस चौकी में की गई है। चौकी प्रभारी एएसआई विभव तिवारी द्वारा रंग-बिरंगी झालरों के साथ ही तिरंगा रंग के गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजवाया गया है। उक्त सजावट गणतंत्र दिवस समारोह के लिए तैयारियां दर्शाती हैं। वहीं मुख्य मार्ग से आवाजाही करने वालों का ध्यान आकर्षित कर रही है।


