चैतमा | स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल चैतमा की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी वीरेंद्र कुमार बंजारे के मार्गदर्शन में स्वयंसेवक रोहित आरमोर, नीतीश नागदेव, विजय, तुषार, विनय, आयुष, पायल, अनुष्का, सीमाछी, अनीश ने चित्रकला, स्लोगन स्पर्धा में प्रतिभा दिखाई। स्वयंसेवकों ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने प्रोत्साहित किया। लोगों को मतदान के महत्व बताए। साथ ही समझाया कि उनका एक वोट देश की दिशा और दशा कैसे बदल सकता है। समाज के हर वर्ग, चाहे वह गरीब हो, अमीर हो या दिव्यांग, सबकी चुनावी प्रक्रिया में समान भागीदारी सुनिश्चित करना। लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है। मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक नागरिक का कर्तव्य भी है। जब नागरिक सही प्रतिनिधि चुनते हैं, तभी देश का विकास संभव होता है।


