पाली| स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने पराक्रम दिवस मनाया। कार्यक्रम प्राचार्य जीपी बंजारे के संरक्षण, कार्यक्रम अधिकारी महावीर प्रसाद चंद्रा की अगुवाई में हुआ। शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ज्ञान की देवी मां सरस्वती, नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पित कर किया। दुबट्टा चौक में पराक्रम दिवस पर रैली निकालकर सामूहिक राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया। इस दौरान स्मिता सिंह ने सरस्वती पूजन के वैज्ञानिक पहलुओं का जिक्र करते हुए जाति, धर्म से ऊपर उठकर प्रत्येक नागरिक को पूजन करने की समझाइश दी। कार्यक्रम अधिकारी ने सुभाष चंद्र बोस के सफरनामा को बताया। समापन पूर्व राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान व्याख्याता एसएल कुर्रे, महावीर प्रसाद चंद्रा, उमाशंकर श्रीवास, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।


