राष्ट्रीय बालिका दिवस पर नारी निकेतन में करवाया समागम

जालंधर| नारी निकेतन जालंधर में राष्ट्रीय बालिका दिवस उत्साह से मनाया गया। समारोह में एडीसीपी आकृषि जैन, एडवोकेट संगीता सोनी, पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नवजोत कौर ने शिरकत की। ट्रस्टी नीना सोंधी, महासचिव गुरजोत कौर और सीईओ नविता जोशी ने उन्हें पौधे भेंट किए। प्रवक्ताओं ने डिजिटल युग में लड़कियों को पढ़ने, लिखने, खेलने-कूदने के साथ-साथ अपना आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नारी निकेतन द्वारा बालिकाओं की की जा रही देखभाल और उनको समाज में बनता स्थान दिलाने के लिए किए जा रहे प्रयत्नों की प्रशंसा की। समारोह में नारी निकेतन की बच्चियों के अलावा एएन गुजराल स्कूल और गांधी वनीता आश्रम की बच्चियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर आकर्षि जैन ने कहा कि कोई भी महिला कमजोर नहीं। जब आप आत्मविश्वास रखकर कोई काम करेंगे तो आप अपनी मंजिल पर जरूर पहुंचेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *