मेडिकल कैंप… न्यूरो, स्पाइन की समस्या से जूझ रहे मरीजों का फ्री चेकअप किया

भास्कर न्यूज | जालंधर रोटरी क्लब जालंधर हेल्पिंग हैंड्स की ओर से मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। इसमें न्यूरो और स्पाइन से जुड़े विशेषज्ञ डॉक्टर दीपांशु सचदेवा, डॉ. अमनदीप, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉक्टर अरुण चौधरी, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर अमित मित्तल, न्यूरो-फिजिशियो डॉ. मनदीप सिंह आदि ने 63 मरीजों का चेकअप कर उन्हें दवाइयां दीं। क्लब के प्रधान डॉक्टर मनदीप सिंह और डॉक्टर दीपांशु सचदेवा ने बताया कि इस प्रकार के कैंप समाज के जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाते हैं और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस कैंप के लिए क्लब के सेक्रेटरी हरसिमरन जोत सिंह, कैशियर कंवलजीत सिंह औजला, पूर्व प्रधान राजेश बाहरी, हरविंदर सिंह सिडाना, रोहित बाहरी, अनु बाहरी, डॉ. हरिंदर कौर, रूबल सिडाना, रजिंदरपाल, डॉ. हरनीत गोत्रा, रणजीत सिंह, रजिंदर कौर और जसविंदर सिंह ने अपना सहयोग दिया। इस मौके पर मरीजों को कैंप में परामर्श देते हुए डॉक्टरों ने कहा कि अगर किसी को न्यूरो और स्पाइन से जुड़ी कोई भी तकलीफ होती है तो वे इसे नजरअंदाज नहीं करें। यह गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है और पेशेंट को तकलीफ में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में अपने आप से ही कोई इलाज करने की बजाए स्पेशिलिस्ट डॉक्टर से ही सलाह लें। इस बीमारी को नजरअंदाज कतई न करें। कैंप में मरीजों की जांच करते डॉक्टर।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *