जीजीएस स्टेडियम रूट सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक बंद रहेगा, कपूरथला से आने वाले वाहन करतारपुर-पीएपी होकर आएंगे

गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के चौक सजाए गए हैं, वहीं बस स्टैंड फ्लाईओवर समेत कई जगह तिरंगे को दर्शाती लाइटिंग की गई है। सोमवार को जिला स्तरीय समागम गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे शुरू होगा। ऐसे में सुबह 7 से दोपहर एक बजे तक इस रूट की सड़कें बंद रहेंगी। लोगों को वैकल्पिक रास्ते चुनने होंगे। जालंधर बस स्टैंड से कपूरथला आने-जाने वाली सभी बसें और भारी वाहन पीएपी चौक से करतारपुर रूट का इस्तेमाल करना होगा। स्टेडियम की तरफ मुख्य सड़कों पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहर में दाखिल होने के लिए 50 नाकों से गुजरना होगा, 2 हजार मुलाजिम तैनात रहेंगे गणतंत्र दिवस मौके पर सुबह 10 बजे गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल तिरंगा फहराएंगे। इसके बाद पंजाब पुलिस द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा और अलग-अलग विभागों की झांकियां पेश होंगी। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में परेड को लेकर सोमवार को शहर और बाहरी चौकों पर 50 से ज्यादा नाके लगाए जाएंगे और 2 हजार के करीब मुलाजिम तैनात किए गए हैं। स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और पीटी शो व सभ्याचारक कार्यक्रम पेश किया जाएगा। करीब 11:30 बजे अलग-अलग तरीके से योगदान देने वाले सरकारी मुलाजिम, अधिकारी और समाज सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। 11:50 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। परेड में आईटीबीपी, पंजाब पुलिस (पुरुष और महिला), पंजाब होम गार्ड्स, एनसीसी (लड़के और लड़कियां), लायलपुर खालसा स्कूल लड़के और सीआरपीएफ का बैंड शामिल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *