100 से अधिक डेयरी मालिकों ने निगम से भगतांवाला से न उजाड़ने की लगाई गुहार

भास्कर न्यूज | अमृतसर भगतांवाला डेयरी फार्मर एसोसिएशन से संबंधित 100 से अधिक डेयरी मालिकों ने नगर निगम से भगतांवाला से दोबारा से न उजाड़ने की गुहार लगाई है। एसोसिएशन के प्रधान सुच्चा सिंह व वरिष्ठ सदस्य विशाल कुमार ने कहा कि उन्हें 28 साल बाद फिर से उजड़ाने के लिए फरमान जारी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले भी साल 1998 में निगम द्वारा केस करने के चलते पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर डेयरियां शहर वॉलसिटी से बाहर शिफ्ट कर दी गई थीं। अब फिर से हाईकोर्ट के माध्यम से ही निगम डेयरियां वॉलसिटी में होने का कहकर उन्हें फतेह सिंह कालोनी स्थित सैंट्रल जेल के पीछे कालोनी में शिफ्ट होने को बाध्य कर रही है, जबकि भगतांवाला में कोई घरेलू कालोनियां व आबादियां स्थापित नहीं हैं। भगतांवाला फाटक के पास नाले के ऊपर अपनी जमीन खरीदकर डेयरियां चला रहे डेयरी फार्मरों ने कहा है कि यहां चारों तरफ भगतांवाला मंडी है, कर्मशियल फैक्टरियां हैं कालोनियां व घरेलू आबादी तो है ही नहीं है। जबकि जहां शिफ्ट होने को कहा जा रहा है उक्त जगह तो चारों तरफ से आबादी से घिरी हुई है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पंजाब सरकार-निगम बेहद महंगे मूल्यों पर जगह खरीद करने को कह रही है। निगम द्वारा इसके लिए 12 हजार प्रति गज मूल्य निर्धारित किया गया है, एक गाय या भैंस के लिए 12 गज जगह की जरूरत होती है। इस तरह अगर 100 गज की जगह भी ली जाए तो कम से कम सवा करोड़ रुपए की तो जगह ही खरीद करनी होगी। पहले तो डेयरी वाले किसानों को जगह की खरीद के लिए करोडों रुपए खर्च करने होंगे फिर उस पर शैड अथवा अन्य निर्माण करना होगा। उन्होंने नगर निगम से गुहार लगाई कि उन्हें डेयरियां शिफ्ट करने के लिए कम से कम 6 महीने का समय ओर दिया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *