जालंधर| मंदिर श्री बावा लाल दयाल आश्रम, दिलबाग नगर में सतगुरु बाबा लाल दयाल महाराज जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भंडारा करवाया गया। कार्यक्रम जालंधर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर महंत केशव महाराज की अध्यक्षता में हुआ। मंदिर परिसर में विद्वानों ने विधिवत पूजन किया। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक वातावरण एवं भक्तिमय उल्लास देखने को मिला।


