शाहकोट| मां सरस्वती पूजा कमेटी ने बसंत पंचमी के मौके पर गौशाला नवांकिला रोड, शाहकोट में ठाकुरद्वारा प्राचीन शिव मंदिर के पास हुए कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा की और शोभायात्रा में तरह-तरह के लंगर तैयार किए। शोभा यात्रा के बाद मां सरस्वती की मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया। यहां विवेक शुक्ला, दुर्योधन गुप्ता, रंजीत बहादुर, राहुल पंडित, रामपाल, राजू साहनी, दीन दयाल, विकास मंडल, शंकर मंडल, भीम मौजूद रहे।


