डीसी कॉम्प्लेक्स के सामने बारादरी में टूटी सड़कों पर अंधेरा और पार्क बदहाल

डीसी कॉम्प्लेक्स के सामने स्थित बारादरी सरकारी कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति खराब है। यह कॉलोनी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के आवासों के साथ-साथ कई अहम सरकारी दफ्तरों का केंद्र है। यहां खेतीबाड़ी विभाग, हेल्थ एंड सेनीटेशन, मिट्टी संरक्षण विभाग, पुलिस और सुरक्षा बलों के कार्यालय स्थित हैं, जिस कारण पूरे दिन क्षेत्र में आवाजाही बनी रहती है। इसके बावजूद कॉलोनी में सुविधाओं की भारी कमी देखने को मिल रही है। क्षेत्र की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय इलाका अंधेरे में डूबा रहता है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ-साथ हादसों का खतरा भी बना रहता है। कॉलोनी की सड़कों की हालत भी जर्जर है। जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं, जिनमें बारिश के दौरान पानी भर जाता है। खासकर पुडा कॉम्प्लेक्स के पीछे की सड़क गंदगी और टूट-फूट के कारण वाहन चलाने के लायक नहीं बची है। सीवरेज की ब्लाकेज से भी लोग परेशान हैं। वहीं, कॉलोनी में स्थित पार्क की हालत भी बदहाल है। साफ-सफाई के अभाव में झूले टूट चुके हैं और हरियाली की जगह गंदगी फैली है। लोगों ने प्रशासन से सुधार कार्य कराने की मांग की। तस्वीरों में देखिए बारादरी कॉलोनी के हालात।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *