जालंधर| टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में बसंत का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर स्कूल की डीन विनोद शशि जैन चीफ गेस्ट थीं। प्रोग्राम की शुरुआत शिक्षा की देवी सरस्वती जी की पूजा से हुई। इसके बाद म्यूजिक टीचर ने एक गाना गाया। टीचर्स पीले कपड़ों में दिखे। सभी ने पीले चावल और लड्डू का आनंद लिया। चीफ गेस्ट ने बसंत के इतिहास पर अपने विचार शेयर किए। और शिक्षा के क्षेत्र में बसंत के महत्व को समझाते हुए, उन्होंने टीचर्स और विद्यार्थियों को मोटिवेट किया और सभी को हमेशा फूलों की तरह खिले रहने के लिए प्रेरित किया।


