नुक्कड़ नाटक ‘माई इंडिया, माई वोट’ से मतदान का संदेश दिया

भास्कर न्यूज | जालंधर 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर हंस राज महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें एडीसी अमनिंदर कौर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य वोट की महत्ता के बारे में जागरूक करना है ताकि मतदाता अपने वोट के अधिकार का उपयोग सोच-समझकर करें। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा अधिकार है, जो संविधान ने दिया है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को मतदान जरूर करना चाहिए। उन्होंने इस मौके पर युवाओं को आह्वान किया कि अपने वोट के अधिकार के प्रति सजग रहे और चुनावों के दौरान इसका सही इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा कि जिन योग्य युवाओं की वोट नहीं बनी, वह वोट जरूर बनवाएं और अन्यों को भी वोट के अधिकार की महत्ता संबंधी जागरूक करें। इस दौरान मुख्य चुनाव कमिश्नर और जिला चुनाव अधिकारी का संदेश भी सुनाया गया। मतदाता जागरूकता में शानदार सेवाएं निभाने वाले 15 अधिकारियों / कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। कॉलेज की विद्यार्थियों द्वारा जहां नुक्कड़ नाटक ‘माई इंडिया, माई वोट’ पेश करके नैतिक वोटिंग का संदेश दिया गया, वहीं चानण एनजीओ के विशेष बच्चों द्वारा डांस के माध्यम से और हाथों में तख्तियां फाड़कर वोट की महत्ता के बारे में बताया गया। इस दौरान वोट का इस्तेमाल बिना किसी भेदभाव के निडर होकर करने की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला, चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह, उप-रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं गुरविंदरजीत सिंह, डिप्टी डीईओ राजीव जोशी, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं रवि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *