श्रद्धा के साथ मनाई बसंत पंचमी, मां सरस्वती की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

भास्कर न्यूज | जालंधर संजय गांधी नगर में बसंत पंचमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय भक्तों और औद्योगिक श्रमिकों की ओर से विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। पूरे क्षेत्र में सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा और मां सरस्वती के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन के साथ मां सरस्वती का आह्वान किया गया। विद्वानों ने बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन ज्ञान, कला और संगीत की देवी को समर्पित है। पूजन के उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं ने मां की प्रतिमा के दर्शन किए और जीवन में सुख-समृद्धि व सद्बुद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजन के बाद भजन संध्या भी करवाई गई, जिसमें भक्तों ने मां सरस्वती के चरणों में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम के समापन पर मां की प्रतिमा को एक भव्य शोभायात्रा के रूप में ले जाया गया और ब्यास नदी के पावन तट पर पूर्ण विधि-विधान के साथ विसर्जित किया गया। यहां श्याम कुमार, दिनेश कुमार, विनय कुमार, गुड्डू कुमार, जतिन राय, दीपू कुमार, विरान यादव, जितेंद्र पासवान, गोपाल पासवान, विनोद दूबे व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *